महेन्द्रगढ: मुख्यमंत्री उडनदस्ता टीम रेवाडी द्वारा पटवार घरो पर की गई रेड

जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल शहर मे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम रेवाड़ी द्वारा पटवार घरों पर रेड की गई है । उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट ज्ञान सिंह डी.एस.ओ. नारनौल को साथ लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शहर नारनौल मे पटवार घरो का औचक निरीक्षण किया है।

||Delhi||Nancy Kaushik||जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल शहर मे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम रेवाड़ी द्वारा पटवार घरों पर रेड की गई है । उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट ज्ञान सिंह डी.एस.ओ. नारनौल को साथ लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शहर नारनौल मे पटवार घरो का औचक निरीक्षण किया है और मोहल्ला पुरानी सराय जमालपुर नारनौल मे संतलाल शर्मा के मकान मे राजपाल पटवारी व राकेश पटवारी ने अपने कार्यालय बनाये है, जो राजपाल पटवारी अपने कार्यालय मे हाजिर मिला है। जिसका रिकॉर्ड मुटेशन, दस्ती दरखास्त चेक करने पर दिनांक 23.05.2023 से पूर्व की कोई मुटेशन लम्बित नहीं पाई गई, मौके पर रामअवतार पुत्र सावंत निवासी हाजीपुर हाजिर मिला, जिसने बतलाया कि पटवारी ने मेरा काम शीघ्र कर दिया है। इसके अतिरिक्त इसी कार्यालय मे राकेश पटवारी ने अपना कार्यालय बनाया हुआ है, जो अपने कार्यालय मे हाजिर नही मिला, जो मौके पर काम कराने आये व्यक्ति बालकिशन पुत्र बनवारी लाल निवासी हमीरपुर, कैलाश निवासी ताजीपुर, दारा सिंह पुत्र श्योनाथ निवासी ताजीपुर ने मौखिक तौर पर बतलाया कि हम राकेश पटवारी से अपना इंतकाल व बी.सी. सर्टिफिकेट लेने के लिए आये थे, लेकिन राकेश पटवारी अपने कार्यालय मे हाजिर नही है। जो हम करीब 2 घंटे से उसका इंतजार कर रहे है।

 इसके उपरांत निजामपुर रोड पर शांति हॉस्पिटल के सामने नीरज पटवारी ने अपना कार्यालय बनाया हुआ है, जो नीरज पटवारी अपने कार्यालय मे हाजिर नहीं मिला। उनके कार्यालय मे एक अन्य प्राईवेट व्यक्ति कार्य करता हुआ पाया गया। जिसने पूछने पर अपना नाम रामानन्द पुत्र इन्द्राज निवासी जादुपुर बतलाया, जो नीरज पटवारी कार्यालय के सामने काम कराने आये लोग रामकरण निवासी कारोली, राजेन्द्र, अजयपाल, निवासी दंचौली, सतीश निवासी गौद, हवासिंह निवासी मारोली, पवन निवासी बलाहा खुर्द ने बतलाया कि नीरज पटवारी ज्यादातर समय कार्यालय मे नही मिलता, जो हमे कार्य करवाने के लिए काफी चक्कर लगाने पडते है, जिसका रिकॉर्ड चेक करने पर करीब 35 से 40 इंतकाल दिनांक 18.03.2022 तक के पैडिग मिले है।

 इसके उपरान्त उपरोक्त स्थान पर ही नितिश पटवारी ने अपना कार्यालय बनाया हुआ है, जो निरीक्षण के दौरान कार्यालय पर ताला लगा हुआ मिला। जो पटवारी कार्यालय के सामने 5 से 6 लोग खडे हुये मिले, जिन्होने अपना नाम बतलाने से इंकार कर दिया और कहा कि यदि हम कुछ बोलेंगे तो पटवारी हमारा काम नहीं करेगा।

 इसके उपरान्त बस स्टैण्ड नारनौल के सामने बने कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर अजय कुमार पटवारी व समुद्र सिंह पटवारी ने अपना कार्यालय बनाया हुआ है। जो उक्त कार्यालय पर भी ताला लगा हुआ मिला है, जो कार्यालय के बाहर करीब 5 से 6 व्यक्ति कार्य करवाने हेतु आये हुए थे, जिन्होंने अपना नाम व पता बतलाने मे असमर्थता जाहिर की है।